प्रजापति परिवार ने सद्भाव के साथ खेली होली, दिया एकता और शांति का संदेश।

होली है खुशियों का पर्व: सत्यपाल प्रजापति।

सुरेंद्र मलनिया - बड़ौत/बागपत

जहां जिलेभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया, वहीं ट्यौढी में लोगों ने होली खेलकर एक मिसाल पेश की। ट्यौढी के प्रजापति परिवारों ने होली के पर्व को सद्भाव के साथ मिलकर मनाया जिसमें गुलाल की होली खेलकर खुशी के साथ पर्व मनाया गया। प्रजापति परिवार से सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि होली का पर्व, सभी लोगों के एकजुट होने का पर्व है और हम सभी प्रजापति परिवार के लोगों ने इस पर्व को मिलकर धूमधाम से मनाया। वहीं एक्टर विकास प्रजापति ने बताया कि होली को सद्भाव से मनाकर सभी लोगों के बीच शांति और एकता का संदेश देने का प्रयास किया। 

वहीं अमन प्रजापति ने बताया कि होली को पर्यावरण के साथ समन्वय में जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए खेलकर गांव के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिली। विपिन प्रजापति ने कहा कि होली को खुशियों का पर्व कहा जाता है और इसी के अनुरूप हमने पर्व को एक अलग तरह से मनाने का सोचा और परिवार के साथ सद्भाव की भावना से मिलकर गुलाल और पकवान की होली मनाई और जल बचाने का प्रयास किया। अंकुश प्रजापति, विनीत प्रजापति, अमित प्रजापति, राकेशों प्रजापति, राहुल प्रजापति, वाशु प्रजापति, अनीता प्रजापति, ओमकारी प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Previous Post Next Post