राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में बुलंदशहर मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन।अन्य संगठनों की भागीदारी।

 राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में बुलंदशहर मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन।अन्य संगठनों की भागीदारी।

चचा भतीजे की गर्दन काटकर की गई निर्मम हत्या।

दोनों के कटे सिर (मुंडी) 17दिनों तक बरामद न किए जाने पर समाज में भारी रोष। प्रशासन को दिया मांगपत्र।

      दिनांक 17अक्तूबर 2022 को प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों ने जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के ग्राम कैलावन निवासी नरेश प्रजापति के पुत्र भूपेंद्र उर्फ़ गोलू प्रजापति (20) व तहेरे भाई जगदीश प्रजापति (18) जो काली की झांकी देखने गए थे को 1एक अक्तूबर को अपहरण कर लिया गया था। तथा 2अक्तूबर को अपहर्ताओं ने फोन पर परिवार जनों से 5करोड रू0की फिरौती की मांग की थी ( मोबाइल क्लिप पुलिस को उपलब्ध कराई गई है) 4अक्तूबर को जनपद संभल पुलिस द्वारा फोन पर परिजनों को दोनों की सिर कटी ल्हास मिलने की सूचना दी गई। अवगत हों कि उनके सिर काट कर अधूरा मृत शरीर संभल जनपद की सीमा में फेंक दिया गया था। जिनके सिर 17दिनों तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी जबकि नामजद लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया और मुख्य आरोपी को भी जेल भेज दिया।पूरे घटनाक्रम को एक महिला से जोड़ कर पुलिस लीपा पोती में लगा हुआ है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है जिसके बारे में पुलिस ने कहानी बनाई उस महिला की आयु 50 वर्ष से ऊपर है यह बात मृतक के पिता ने सभा में बताती जबकि सत्यता मोटी रकम वसूलने की है और केश दबाने में हत्यारे और क्षेत्रीय विधायक दोनों ही ब्राह्मण जाति से है जिस कारण प्रशासन के दबाव के रहते कार्यवाही में शिथिलता रही।








  इस प्रकरण के खुलासे को लेकर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ शाखा जनपद के जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार प्रजापति ने 13अक्तूबर को जिलाधिकारी को पत्र देकर खुलासे की मांग करने हेतु तीन दिन का समय दिया था। किन्तु पुलिस मुंडी उपलब्ध नहीं कर सकी।

   धरने को समाज के मुख्य लोगों ने संबोधित करते हुए दुख व्यक्त किया। रमेश प्रजापति प्रजापति पूर्व मंत्री जी मोदीनगर ने कहा कि जिस दिन से उ0प्र0मे भाजपा सरकार आयी है हमारे समाज में उत्पीड़न बढ़ा है । सरकार अविलंब मांगें पूरी करे।

हरिश्चंद्र प्रजापति स्याना ने तत्काल कटे सिर बरामद करने को कहा। तथा परिवार की सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा।

श्योनाथ सिंह प्रजापति(राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ) ने सामने बैठ सी ओ सदर से पूछा कि अब तक की उपलब्धता यही है कि 17दिन तक कटे सिर पुलिस नहीं खोज सकी । उन्होंने कहा कि आप और आपकी पुलिस क्षेत्रीय विधायक के दबाव में आकर उचित कार्रवाई से बचना चाहते हैं याद रखें कि यदि पूरी कार्यवाही नहीं हुई तो समझें हम ईंट से ईंट बजाने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आगे पूछा कि यदि आपके परिवार के दो युवकों के साथ ऐसा होता और इतने दिनों तक परिणाम नहीं मिलता तो आप कैसे सोचते। उन्होंने परिवार को सरकारी नौकरी देने व अन्य मांगों को पूरा करने को कहा।

सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने कहा कि इस जघन्य अपराध से समाज को गहरा आघात लगा है जिस घर के दो नवयुवकों की गर्दन काट दी हो उस परिवार की दशा क्या होगी। उन्होंने कहा कि महासंघ पुरजोर मांग करता है कि दोनों कटी गर्दन तत्काल खोजी जानी चाहिए और कहा कि मृतक परिवारों को एक- एक करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जाय। पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाना आवश्यक है।

     इस धरने प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं व प्रजापति समाज के सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रिय संगठनों ने साझा मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें । जिसमें --

 1- दोनों मृतकों के कटे सिर की बरामदगी।

2- हत्यारों को कठोरतम ( फांसी जैसी)सजा हेतु धाराएं लगाई जाएं।

3- पीड़ित परिवारों को एक एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद।

4- परिवार में सरकारी नौकरी।

परिवार जनों को सुरक्षा प्रदान करने जैसी पांच सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

   धरने में काफी लोगों ने अपनी बात अपनी -अपनी तरह से कहीं।सबकी मांग दोषियों को फांसी देने वाली रही।

    कार्यक्रम में प्रजापति रामपाल सिंह तोमर बुलंदशहर, मंगल प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, गाजियाबाद, दुर्वेश प्रजापति, नितिन प्रजापति, सुखपाल प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति मेरठ, वीरपाल प्रजापति अलीगढ़, देवेन्द्र कुमार, शीशराम सिंह प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति गजरौला अमरोहा, देवेन्द्र कुमार जेवर, राजवीर सिंह प्रजापति प्रमुख यहां सचिव रा0प्र0 महासंघ,बबलू प्रजापति,पवन कुमार, महेंद्र सिंह प्रजापति, सत्यप्रकाश आर्य, गाजियाबाद, राजाराम प्रजापति हरिद्वार, सत्यवीर सिंह प्रजापति मुजफ्फरनगर, दिनेश प्रजापति हापुड़ आदि सैकड़ों लोगों ने धरने में सिरकत की।

                            

Previous Post Next Post