लोगों को जीवन बचाने के लिए आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर

आयुर्वेद विभाग की ओर से निकाली गई आयुर्वेद जागरूकता रैली

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

बागपत। आयुर्वेद विभाग की ओर से शनिवार आयुर्वेद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जीवन बचाने के लिए आयुर्वेद अपनाने पर जोर दिया गया।



क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बागपत डा. मोनिका गुप्ता ने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने आयुर्वेद जागरूकता रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्यावाद कालेज बागपत व सर्वोदय नर्सिंग कालेज टटीरी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रैली कार्यालय से शुरू होकर कोर्ट रोड, राष्ट्र वदंना चौक, बाजार से हाेते हुए वापस कार्यालय पर पहुुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान लोगों को अधिक समय स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद का प्रयोग करने पर जोर दिया। साथ ही आयुर्वेद के इलाज से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर डा. मनीष कुमार, सुंदर सिंह सैनी, अरुण कुमार यादव व आयुर्वेद समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Previous Post Next Post