मां भगवती के नौवें रूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की


बागपत। जिलेभर में मंगलवार को रामनवमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और उन्होंने विधि-विधान के साथ देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की।

प्रमुख समाज सेवी हरीश चौधरी ने नवरात्र के नौवें दिन मां भगवती के नोवे स्वरूप देवी सिद्धिदात्री व भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जी प्रकट हुए थे। उन्होंने प्रत्येक सम्बंध में बहुत ही सटीक और समाज के लिए उत्तम शिक्षा के लिए पालन किया। चाहे माता-पिता का सम्बंध हो, चाहे भाई का सम्बंध हो, चाहे पत्नी का सम्बंध हो, चाहे शत्रु से शत्रुता का सम्बंध हो। सभी कार्य उन्होंने सिर्फ मर्यादा में रहकर ही किये। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम कहा गया। अंत में देवी सिद्धिदात्री व भगवान श्री राम की आरती की गई, उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
Previous Post Next Post