खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट ने किया जिलाधिकारी एवम् पुलिस अधीक्षक बागपत का सम्मान

खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट ने किया जिलाधिकारी एवम् पुलिस अधीक्षक बागपत का सम्मान 

- जिलाधिकारी बागपत राजकमल यादव को उनके कार्यालय पर जाकर किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज जादौन को कार्यालय पर जाकर  किया सम्मानित 

बागपत - श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट बड़ौत के पदाधिकारियों ने द्वितीय श्री खाटू श्याम भव्य संकीर्तन के विशेष आमन्त्रित अतिथि  जिलाधिकारी बागपत राजकमल यादव एवम् पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज जादौन का उनके कार्यालय पर जाकर श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट बड़ौत के महामंत्री गौरव जैन एवम् वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी द्वारा उन्हें सम्मान प्रतीक चिह्न एवम् प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही आगे भी उनसे अपेक्षित मार्गदर्शन की आशा जताई। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट बड़ौत के सभी पदाधिकारियों एवम् सदस्यों  ने उनका आभार व्यक्त किया। 18 नवंबर 2022 को चौपला बावली रोड पर द्वितीय श्री खाटू श्याम भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे काफी अतिथियों को आमंत्रित किया गया था लेकिन वह किन्ही कारणों के चलते संकीर्तन में नही पहुंच पाए। इस मौके पर श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट बड़ौत के अध्यक्ष मनोज जैन, महामंत्री  गौरव जैन श्याम लाडला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी  आदि मौजूद रहे।

Previous Post Next Post