गांव सूप राजपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंर्तगत गठित शक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति के द्वारा नव वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 गांव सूप राजपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंर्तगत गठित शक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति के द्वारा नव वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुरेन्द्र मलनिया। गांव सूप राजपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंर्तगत गठित शक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति के द्वारा नव वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के सभी गांव से 250 दीदियों ने प्रतिभाग किया , DC बी बी सिंह ने महिलाओं को एक जुट होकर आपसी सद्भावना को बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम अन्य कलस्टरों में भी आयोजित कराने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। 


ब्लॉक मिशन मैनेजर लीलपत सिंह ने कहा के कि अब ब्लॉक छपरौली के सभी गांव के समूह की दीदियों को अपने नाम का परचम पूरे प्रदेश में लहराना है जिसके लिए ब्लॉक स्तर का पूरा सहयोग मिलता रहेगा कविता ने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय सरोज बाला के द्वारा वर्ष 2019 में आरंभ किया गया जिसे अभी तक भी उनकी याद में मनाया जा रहा है। जिला मिशन मैनेजर रोहन परितोष, जल जीवन मिशन से मोनू राणा व समूह की महिलाओं दीपा, मोनिका,पूनम,कविता, विमला, गीता,शोभा,आरती,रीना आदि ने मंच से समूह में जुड़ने से उनके जीवन में आए बदलाव के विषय पर अपने अपने विचार रखे। ब्लॉक के सभी गांव की समूह सखियों, कृषि सखियों बैंक सखियों, स्वास्थय सखियों, ग्राम संगठन व कलस्टर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति से पूर्व सभी को प्रेम पूर्वक खाना खिलाया गया।

Previous Post Next Post