राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, जल संरक्षण विषयों पर जानकारी दी।

 

नेहरू युवा केंद्र बागपत ने किया कैच द रेन अभियान 3.0 का शुभारंभ, स्वयंसेविकाओं को जल शपथ दिलाई।

बड़ौत। रविवार को जनता वैदिक कालेज बडौत की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के सात दिवसीय शिविर के पाँचवें दिन की थीम मुस्कुराएगा इंडिया एवं जी 20  पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।  शिविर में  जी 20 की थीम और भारतीय  संस्कृति  की पहचान  -वसुधैव कुटुंबकम की मंगल कामना हेतु यज्ञ से किया गया। जिसमें आँचल के निर्देशन में वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया।

 डा अनुपम तिवारी ने कहा कि जी -20 के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि भारत के लिए गौरव की बात है कि इस बार जी 20 की मेज़बानी भारत कर रहा है। वैश्वीकरण और उदारीकरण के फलस्वरूप बीस देशों का के समूह बना।  जो कि जी -२० के नाम से जाना जाता है। डा अंशुमाली शर्मा  ने ऑनलाइन स्वयं सेविकाओं को मुस्कुराएगा इंडिया के उद्देश्यों से परिचित कराया। डॉ गीता रानी के निर्देशन में  शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार के रूप में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।  अवसाद ग्रस्त लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के लिए मुस्कुरायगा इंडिया अभियान राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित है।  

स्वयं सेविकाओं ने मुस्कुराएगा इंडिया बॉक्स में पर्ची के  माध्यम से अपने मन की बात लिख कर डाली। जिनको डाक्टर गीता रानी ने सुना और उनका समाधान किया गया।  उन्होंने कहा कि सभी को स्वयं से प्यार करना चाहिए।  जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य को निर्धारित करे और मेहनत करनी  चाहिए। सचिन गुप्ता ने कहा कि संगीत के  माध्यम से हम अवसाद से  बच सकते है। उन्होंने अपनी सुमधुर वाणी में गीत सुनाए। राज विपिन और वंदना गुप्ता ने आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए कहा कि बेटियों को अपनी रक्षा हेतु सदैव चौकन्ना रहना चाहिए। किसी पर भी आँख बंद करके विश्वास न करें। 

वहीं नेहरू युवा केन्द्र बागपत द्वारा कैच द रेन 3.0 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत शिविर में वर्षा जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वर्षा जल संरक्षण को समर्पित मुहिम कैच द रेन 3.0 पर आधारित जल संवाद में प्रतिभाग कर युवा स्वयंसेविकाओ ने जल संरक्षण की अहमियत जानी और डॉ गीता रानी ने स्वयंसेविकाओं को जल शपथ दिलाई और पानी बचाने और विवेकपूर्ण तरीके से जल के प्रयोग का संकल्प दिलाया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से भी जल संरक्षण का संदेश दिया। 

नेहरू युवा केन्द्र बागपत के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक दानिश, शिक्षा रत्न अमन कुमार, सुषमा त्यागी एवं अरिहंत जैन ने स्वयं सेविकाओं को जल की महत्ता बताई। शिविर में आकांक्षा,डिम्पल कश्यप, आँचल , साजिन, मानसी,लक्ष्मी,रोनक,अन्नु तोमर ,ज्योति तोमर,नेहा,अंशु चौहान,वर्षा और शिवानी ने प्रतिभाग किया

Previous Post Next Post