18 से 20 अक्टूबर को अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन होगा।

 18 से 20 अक्टूबर को अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन होगा।

सुरेन्द्र मलनिया

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 18-20 अक्टूबर 2022 को किया जा रहा है जिसकी मुख्य थीम समेकित कृषि समृद्ध किसान है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा० केके सिंह ने बताया कि किसान मेले का आयोजन कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों एवं उन सभी को जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से खेती बाड़ी से जुड़े है के लाभ हेतु विश्वविद्यालय में लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि खेती की बढ़ती लागत एवं इसके हिसाब से फसलों का लाभकारी मूल्य न मिल पाना किसानों की प्रमुख समस्या है जिस पर गहन विचार- विमर्श को आवश्यकता है। 

निदेशक प्रसार पी०के० सिंह ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय का प्रयास है कि इस बार का कृषि मेला करने व बाहर से आने वाली बहुराष्ट्रीय कम्पनियां भी मेरठ में नये कृषि से सम्बंधित तकनीकी ज्ञान से किसानों का उत्साहवर्धन और हमारे क्षेत्र के किसानों को तकनीकी सम्पन्न बनाने का प्रयास करेंगे। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने हेतु जानकारी दी जायेगी। किसान मेले में इन तीन दिनों में इन सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया जायेगा।

Previous Post Next Post