बागपत का मौसम पूर्वानुमान: 12-16 अक्टूबर

 जारी दिनाँक: 11/10/2022

 वैधता: 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022 तक

 जनपद बागपत का मौसम पूर्वानुमान: 

बागपत जनपद में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस (15 अक्टूबर को) व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस तक (15 अक्टूबर को) रहने की संभावना है l 

 ब्लॉकवार विस्तृत जानकारी

सभी ब्लॉकों में 12 अक्टूबर को छुट -पुट बूंदा -बांदी की संभावना है।

आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस (खेकड़ा तथा बागपत ब्लॉकों में) 15 अक्टूबर को तथा न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस ( बिनौली ब्लॉक में) 15 अक्टूबर को रहने की संभावना है ।

फसल सलाह

25 अक्टूबर से पूर्व सरसों की बुवाई पूर्ण कर ले l बुवाई के लिए 1 एकड़ के लिए 1 किलोग्राम सरसों बीज की आवश्यकता होगी।

स्वच्छ दुग्ध उत्पादन हेतु पशुओं, स्वयं, वातावरण तथा बर्तन को स्वच्छ रखें।

 मौसम विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, बागपत

Previous Post Next Post