करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने की पतियों की दीर्घायु की कामना

बागपत। सुरेंद्र मलनिया

जिलेभर में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व पारंपरिक रीति- रिवाजों के अनुसार मनाया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखे और अपने पतियों की लंबी आयु होने की कामना की। सुबह के समय सुहागिन महिलाओं ने अपने घरों में पूजा अर्चना की और एक- दूसरे के घर जाकर करवा चौथ की कहानियां सुनी। उसके बाद रात को चांद निकलने के बाद व्रत खोला। 


मशहूर मॉडल एंड ओपेरा मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट की विनर हिमानी खरे ने भी सोलह श्रृंगार कर करवा चौथ का व्रत रखा और अपने पति की लंबी आयु होने की कामना की। करवा चौथ को लेकर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल लगी रही और रात तक बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। महिलाओं ने दुकानों से नेल पॉलिश, बिंदी, लिपिस्टिक आदि सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदें। 

इसके अलावा ब्यूटी पार्लर पर भी सुबह से लेकर रात तक महिलाओं का आना जाना लगा रहा। किसी महिला ने फेशियल कराई तो किसी ने आई ब्रो बनवाई। किसी ने हाथों पर मेहंदी रचवाई। ब्यूटी पार्लर संचालिका भी करवा चौथ को लेकर काफी व्यस्त नजर आई। उन्हें अलग से लड़कियों को लगाकर शिफ्टों में काम कराना पड़ा।

Previous Post Next Post