जयंती पर समाजवादियों ने किया महर्षि वाल्मीकि को याद

बागपत। समाजवादी पार्टी बागपत के तत्वाधान में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी और सपा नेता अर्जुन अवॉर्डी शौकेंद्र तोमर ने आदिकवि व महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन में सत्य,निष्ठा, कर्म और स्वावलंबन का सार निहित है। 

उनके द्वारा रचित महाकाव्य रामायण भारतीय पुरातन संस्कृति के उज्ज्वल पक्ष को परिभाषित करता है। कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक नेता मुलायम सिंह यादव के अच्छे स्वास्थ और दीर्घायु के लिए हिंदुओं और मुस्लिमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला अध्यक्ष सपा महिला सभा डॉ सीमा यादव ने किया। इस अवसर पर नगेंद्र सिंह, डॉ सतीश गौड़, संजय डीलर, फुरकान पहलवान ,सतीश वाल्मीकि, महबूब मलिक ,ठाकुर विक्रम सुजरा, अफजल प्रधान, राज कुमार ,शमीम ,देवदत्त शर्मा, शाने आलम, हारुन खान, परवेज मलिक, विवेक वर्धन शर्मा आदि थे।
Previous Post Next Post